बिहटा: समस्तु स्थान में छापेमारी कर पुलिस ने 20 पुड़िया स्मैक के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Jan 31, 2024 बिहटा के समस्तु स्थान में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 20 पुड़िया स्मैक के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹15 हजार नकद और दो मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार हुए स्मैक कारोबारी समस्तु स्थान के प्रिंस कुमार और बजरंगी कुमार बताए जा रहे हैं।