बक्सर: सती घाट पर विराट हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग, समाज को दिशा देने का लिया संकल्प
Buxar, Buxar | Feb 10, 2026 बक्सर गंगा किनारे सती घाट पर रामबाग बस्ती के द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को दिन के 2:00 बजे अपराह्न में किया गया। सम्मेलन की शुरुआत प्रयाग के गायक धीरज पाण्डेय ने मन मस्त फकीरी धारी, भगवान राम व मां गंगा के भजनों के साथ किया गया। इस दौरान भारत माता का भी देशभक्ति गीत सहित होली के भजन से की गई। सम्मेलन को प्रांत कार्यवाहक ने संबोधित किया।