बक्सर: नगर के जेल रोड पर नाले के पानी से लोगों को परेशानी, सड़क पर बिना बरसात के तालाब जैसा नज़ारा
Buxar, Buxar | Feb 10, 2026 बक्सर नगर के वार्ड नंबर छह मे नाला के पानी के जल जमाव से एक बड़ी आबादी प्रभावित है। इस जल जमाव से जेल रोड मे जाने वाले लोगों को प्रतिदिन आवागमन को लेकर पिछले कई दिनो से परेशानी उठानी पड़ रही है। यह समस्या नगर मे बड़ी मस्जिद से जेल गेट तक हो रहे सड़क चौड़ी करण के कारण उत्पन्न हो रही है। नाला निर्माण में सुस्ती के कारण घरो के नालियों का पानी सीधे सड़क पर गिर