बक्सर: नगर परिषद में बक्सर श्मशान घाट सहित दो सैरातों की ₹11.94 लाख में हुई बंदोबस्ती
Buxar, Buxar | Feb 10, 2026 बक्सर स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नये सिरे से दो सैरातों की नीलामी की गई। नीलामी मंगलवार को 3:00 बजे अपराह्न में की गई। नीलामी को ले मुख्य पार्षद कमरून निशा की अध्यक्षता में सैरातों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान श्मशान घाट की बंदोबस्ती 3 लाख 80 हजार रुपये में हुई।