सागर नगर: जिले में कार्बाइड गन पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कार्बाइड गन से होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलेभर में कार्बाइड गन के निर्माण, विक्रय और उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो कार्बाइड गन बनाता या बेचता हुआ पाया जाए।