सिकंदरा: सबलबीघा में आस्था का सैलाब: 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से शुरू हुआ मां काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
Sikandra, Jamui | Jun 30, 2026 सिकंदरा के सबलबीघा स्थित मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर मंगलवार 11 बजे को 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लछुआड़ की बहुआर नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों और "जय माँ काली" व "जय श्रीराम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।