कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश, दुर्गा पूजा के उत्साह पर पड़ सकता है असर
Kanke, Ranchi | Sep 24, 2025 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश दुर्गा पूजा के उत्साह में खलल डाल सकती है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर को निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। हालांकि अब तक इसकी दिशा पुरी और भुवनेश्वर की तरफ है, जिसकी नमी से झारखंड पर भी इसका असर पड़ने की पूरी संभावना है