बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मंडी समिति मोहल्ले में 50 वर्षीय नन्हेंलाल पुत्र सोहनलाल चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। कल शनिवार शाम को वह छत से गिर गए। परिजन नन्हें लाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। आज रविवार रात 9:00 बजे के आसपास इलाज के दौरान नन्हेंलाल की मौत हो गई।