मैहर: वृद्धाश्रम के पास बगीचे में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मैहर जिले के देवी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को वृद्धाश्रम से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग झाड़ियों के बीच रखे पुराने टायरों में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। खबर लगते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के आदेश पर फायर ब्रिगेड पंहुचा तब कही बुझी आंग।