मैहर: गल्ला मंडी की गंदगी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कलेक्टर से निरीक्षण की मांग
मैहर। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कटरा बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी में फैली गंदगी और सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था चरमराई हुई है और शौचालय से उठवाते हुए नये सिरे से शौचालय बनवाने की मांग की हैं।