हैदरगढ़: चौबीसी कस्बे के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, मां-बेटा घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
हैदरगढ़ क्षेत्र के चौबीसी कस्बे के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, थाना शिवरतनगंज क्षेत्र निवासी राकेश कुमार अपनी मां के साथ किसी काम से हैदरगढ़ आए थे।