बालोद: सूखे हालात से कृषि कार्य प्रभावित, बारिश की कमी से अटकी धान बुवाई, 21 दिन में केवल 2,319 हेक्टेयर में हुई बोनी
Balod, Balod | Jun 22, 2026 मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत फीकी रही है। जून के 21 दिन बीत जाने के बाद भी जिले के पांचों विकासखंडों में केवल 2,319 हेक्टेयर रकबे में ही धान की बुवाई हो सकी है, जबकि इस वर्ष 1 लाख 77 हजार 400 हेक्टेयर में धान बुवाई का लक्ष्य रखा गया है।