बारां: 10 जुलाई से पार्वती नहर से पानी छोड़ा जाएगा, जल संसाधन विभाग ने जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के साथ की बैठक
Baran, Baran | Jul 5, 2025 बारां में जल संसाधन विभाग ने खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पार्वती नहर से पानी छोडने की तैयारी कर ली है। विभाग ने शनिवार को जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के साथ एक्सईएन कार्यालय में बैठक की। इसमें 10 जुलाई से नहर शुरू करने का निर्णय लिया गया है।