औरैया: कोतवाली क्षेत्र के टिकौली में तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को 400 मीटर तक घसीटा, शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोतवाली क्षेत्र में विभागीय कार्य से बीआरसी जा रही एक शिक्षिका की कार में तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 400 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में शिक्षिका घायल हो गईं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला बदनपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के