जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की दूरगामी सोच से जीवंत हुई भैंसी नदी: पुवायां क्षेत्र में लौटी रौनक, वर्षों बाद कलकल बहती दिखी धारा
शाहजहांपुर/पुवायां:जिला प्रशासन की सकारात्मक सोच और पुख्ता प्रशासनिक इच्छाशक्ति ने शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। कभी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही और दम तोड़ चुकी भैंसी नदी को एक बार फिर से पुनर्जीवन मिल गया है। मानसून की झमाझम बारिश के बाद जब क्षेत्रवासियों ने इस नदी में पानी की कलकल करती धारा को बहते देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar