ब्यावर: बारिश से पहले नहर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मशीनों की गड़गड़ाहट से गूंजा क्षेत्र, अधिकांश कार्य पूरा
Beawar, Ajmer | Jun 13, 2026 ब्यावर। शनिवार रात 8 बजे जानकारी अनुसार जवाजा से काबरा एवं फूलसागर के साथ कई तालाबो को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित नहर निर्माण परियोजना में इन दिनों उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। मुख्य सड़क के किनारे नहर की सफाई, गहरीकरण एवं निर्माण कार्य पोकलेन मशीनों की सहायता से लगातार किया जा रहा है। लंबे समय से धीमी गति से चल रहे कार्य में अचानक आई तेजी ने क्षेत्र क