जशपुर: वट सावित्री पूजा में सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना
जशपुर। जिलेभर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।