ऋषिकेश: गंगा सम्मान यात्रा के समापन पर हरीश रावत ऋषिकेश के भरत मंदिर और त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती कर यात्रा का किया समापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुखबा गंगोत्री से प्रारंभ होकर गंगा सम्मान यात्रा अपने अंतिम चरण में समापन ऋषिकेश पहुंची। जहां उपस्थित कांग्रेस जनों ने बहुत हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।झंडा चौक स्थित भरत मंदिर सभागार में उन्होंने कांग्रेसियों को संबोधित भी किया।उसके बाद मां गंगा की आरती भी की।