बेंगाबाद: सोनभद्र में बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर, महिला समेत तीन लोग घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग के सोनबाद में गुरुवार दोपहर 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि नाज बस ने पीछे से एक ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।