मैहर: सांसद गणेश सिंह ने तिघरा खुर्द में जन चौपाल लगाई, दिए तत्काल समाधान के निर्देश
मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत ग्राम तिघरा खुर्द में बुधवार शाम 7 बजे सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, पेंशन और अन्य समस्याओ का ग्रामीणों ने उन्हें सौपा आवेदन।