मौदहा: परछा में चंद्रावल नदी में डूबे वृद्ध का शव 30 घंटे बाद मिला, खोजबीन में जुटी थी पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीम
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध के चंद्रावल नदी में डूबने के 30 घंटे बाद उसका शव बरामद किया जा सका है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही थी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कानपुर से पीएसी की विशेष टीम को मौके पर बुलाया था। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय ग्रामीण लगातार तलाश अभियान में जुटे थ