खंदौली कस्बे में क्रिकेट मैच के दौरान दो छात्र गुटों में विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी छात्र फरार हो चुके थे। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।