सालेहपुर गांव में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 02 अपराधी को हथियार व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर फलका पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सालेहपुर में दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।