देवबंद कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर झूठी कहानी गढ़कर खुद को सुर्खियों में लाने का प्रयास एक युवक को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी गुलफाम अंसारी पर आरोप है कि उसने एक हिंदू युवक के अंतिम संस्कार से जुड़ा झूठा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।