बाढ़ के सादिकपुर गांव में विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रचार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को लगभग 12 बजे बिहार सरकार की खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 वाला बिहार और भारत अब पीछे छूट चुका है। सभा समाप्त होते ही खेल मंत्री नवादा के लिए रवाना हो गईं।