गोमिया: गोमिया में स्वांग हवाई अड्डा मार्ग पर भारी जाम, कीचड़ में धंसा ट्रेलर, गिरे पेड़ों से बढ़ी परेशानी
Gumia, Bokaro | May 3, 2026 गोमिया में स्वांग हवाई अड्डा के सामने मैगजीन वाले रास्ते में आज राहगीरों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश और बदहाल रास्ते के कारण यहाँ घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। रविवार समय लगभग साढ़े 3 बजे घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मैगजीन की ओर जाने वाले रास्ते में एक भारी भरकम ट्रेलर का चक्का जमीन के अंदर धंस गया।