ओरमांझी: सेंट जॉन्स स्कूल सहित कई इलाकों में बारिश के बाद पेड़ गिरने और जलजमाव को रांची नगर निगम ने किया दुरुस्त
सेंट जॉन्स स्कूल सहित कई इलाकों में बारिश के बाद पेड़ गिरने और जलजमाव को गुरूवार शाम करीब छह बजे रांची नगर निगम ने दुरुस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जल जमाव और पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रांची नगर निगम ने सुपर सकर मशीन, डिसिल्टिंग मशीन और मैनुअल संसाधनों की मदद से त्वरित कार्रवाई कर जल निकासी सुनिश्चित की।