तमाड़ 1: भुइयांडीह बाजार में यात्री बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आईं
Tamar 1, Ranchi | Apr 21, 2025 तमाड़ एनएच-33 पर स्थित भुइयांडिह बाजार में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बिहार से टाटा की ओर जा रही एक यात्री बस ने सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए एक सब्जी दुकान में जा घुसी. हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस में सवार दर्जनों यात्रि