कर्वी: चित्रकूट के मऊ भीटारी गांव में जानवरों को पानी पिलाने गए युवक की गड्ढे में डूबकर हुई मौत
मऊ थाना क्षेत्र के भीटारी गांव का रहने वाला 16 वर्षीय अभिषेक यादव की उस समय खनन के बाद पहाड़ में बने गहरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई, जब वह स्कूल में 15 अगस्त मना कर घर से जानवरों को पानी पिलाने के लिए उस गड्ढे में गया हुआ था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।