माखन नगर: जय हिन्द गार्डन में हरिदास अहिरवार की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 19, 2026
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शुक्रवार को माखननगर स्थित जय हिंद गार्डन पहुंचे,जहां उन्होंने हरिदास अहिरवार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को शुभाशीष प्रदान किया। विवाह समारोह में उपस्थित परिजनों एवं अतिथियों से भी उन्होंने आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा की।