कटकमसांडी: कटकमसांडी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कटकमसांडी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हजारीबाग के कटकमसांडी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मयूरहंड क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर पहचान करने में जुटी है। यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी हो तो कृपया निजी नंबर पर संपर्क कर सूचना दें।