जंक्शन में फाइनेंस बैंक शाखा के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंध में फाइनेंस बैंक शाखा कर्मचारी की ओर से जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार महेन्द्र सिंह (45) पुत्र तुलसीराम मेघवाल निवासी वार्ड एक, फूलका पीएस ढींग जिला सिरसा ने जंक्शन थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।