बरेली: गांव सरनिया में खेत में दफनाया गया शव, कब्र हटाने को लेकर विवाद सीबीगंज थाने तक पहुंचा
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया में एक खेत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव के सूरजपाल शर्मा का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में जुम्मा शाह ने उनके खेत में अपने नाती का शव दफना दिया।सूरजपाल ने कब्र हटाने को कहा तो जुम्मा शाह ने मना कर दिया और जमीन को अपनी बताकर धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि खेत की खतौनी उनके नाम है।