ईसागढ़: गोपालपुर गांव में कुएं में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत, कदवाया पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी जीवन सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे थाने में सूचना दी कि गोपालपुर गांव के कुंये में डूबने से उसके पिता कमल सिंह लोधी उम्र 68 वर्ष की मृत्यु हो गई है, उक्त प्रकरण में कदवाया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।