फसिया पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अचानक दो बैलों की लड़ाई में अफरा तफरी का माहौल बन गया।फसिया पंचायत भवन के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया था जहां अचानक दो बैल आपस में भिड़ गए जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनों बैल आपस में लड़ने लगे जिससे परिसर में रखें कई बाइक गिर गए और क्षतिग्रस्त हो गए।