मुज़फ्फरनगर: थाने में इंसानियत की दावत, बंधुआ मजदूरों के परिवारों को पुलिस ने दिया अपनापन और सम्मान
पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। तितावी क्षेत्र की फैक्ट्री से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूरों के परिजनों के पहुंचने पर थाना परिसर में इंसानियत की मिसाल पेश की गई।पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों से भोजन परोसकर परिवारों का स्वागत किया। वर्षों बाद अपनों से मिले मजदूर भावुक हो उठे।सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है।