बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर की महिला ने चोरी का खुलासा न होने पर एसएसपी से लगाई गुहार
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर की रहने वाली महिला ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर चोरी की घटना का खुलासा की मांग कीहै। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चोरी की घटना का खुलासा करने में थाना पुलिस असफल साबित हो रही है।