बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नें की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभागों की सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो विभाग वर्तमान में A ग्रेड में हैं, वे अपनी ग्रेडिंग को बनाए रखें।