बेगूसराय: सदर अस्पताल को IOCL द्वारा मिले चिकित्सीय उपकरण, कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
सदर अस्पताल को आइओसीएल द्वारा चिकित्सा उपकरण प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम रिफाइनरी के रशियन गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार की सुबह 11:00 किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन अल्ट्रासाउंड मशीन सदर अस्पताल को आइओसीएल द्वारा प्रदान किया गया है.