बेगूसराय: होमगार्ड कार्यालय के पास एक व्यक्ति की अचानक मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
होमगार्ड कार्यालय के पास शुक्रवार की सुबह 11:00 अचानक 01 व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस संबंध में परिजन ने बताया कि मृतक का नाम विजय झा है, जो लखीसराय जिले के रामचंद्रपुर के रहने वाले थे. परिजन ने बताया कि मृतक को पूर्व से हृदय रोग एवं शुगर की समस्या थी. अचानक कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपका भाई को चक्कर आ रहा है.