गिरिडीह: गिरिडीह में ईद-उल-अजहा सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाई गई, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
गिरिडीह में ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। भण्डारीडीह मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह साढ़े 6 बजे से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विशेष नमाज अदा कर देश-प्रदेश की तरक्की, अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।