बिल्हौर: बिल्हौर में पिकअप ने दिव्यांग महिला को कुचला, महिला की मौत, चालक फरार
अरौल थाना क्षेत्र के मकनपुर में शनिवार शाम एक पिकअप ने 80 वर्षीय दिव्यांग महिला को कुचल दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई पिकअप चालक मौके से फरार हो गयाइंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने रविवार 11:00 बजे बताया कि पिकअप बैक करते समय लापरवाही से हादसा होना प्रतीत होता है पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है