गरौठा: गुरसराय में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आया ढाई साल का मासूम, मौके पर हुई मौत
गुरसराय थाना क्षेत्र के अड़जरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम मयंक पटेल की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव के एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।