सीतापुर: खैराबाद इलाके में खूंखार जानवर ने चार बकरियों पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
जनपद के खैराबाद इलाके के सुजालपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खूंखार जानवर के हमले में चार बकरियों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार दरवाजे को तोड़कर खूंखार जानवर कमरे में घुसा और चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया मामले में ग्रामीणों के अनुसार जानवर के पद चिन्ह भी मौके से दिए गए पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है वन विभाग को भी सूचना दी गई है।