सेपउ: चारागाह और पोखर भूमि पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Sepau, Dholpur | Jun 16, 2026 सरकारी चारागाह एवं पोखर भूमि पर कथित कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। पूर्व प्रधान तुलसीराम कुशवाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और पशुपालक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से विवादित भूमि की रजिस्ट्री करवा ली है तथा अब चारागाह और