पन्ना में इलाज के दौरान तीन माह की मासूम की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत दवा और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि इलाज के बाद से ही बच्ची सुस्त हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।"