सीकर जिले के रानोली गांव में बनी जर्जर टंकी को तोड़े जाने से इस समय गांव में डर बना हुआ है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टंकी के जर्जर होने के कारण इसे तोड़ा जा रहा है। ठेकेदार की मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के लगातार इस टंकी को तोड़ रहे हैं जिसके कारण टंकी का मलबा नीचे गिर रहा है जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है।