मोहन बड़ोदिया: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भीम आर्मी ने मोहन बड़ोदिया बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, मीडिया से चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह के बयान को लेकर मोहन बड़ोदिया बस स्टैण्ड पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की, इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से मोहन बड़ोदिया पुलिस बल भी मौजूद रहा