झांसी: झांसी में झूले की रस्सी में फंसकर बच्चे की हुई मौत, घर में खेलते समय हुआ हादसा, बेटे का शव देख मां बेहोश हुई
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2026 झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव में बुधवार शाम घर के अंदर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार झूला झूलते समय रस्सी उसके गले में फंस गई थी। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंची तो बच्चा रस्सी में फंसा मिला। बराठा गांव निवासी बिहारी एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। बुधवार को वह ड्यूटी पर गए थे। मा बेटी घर के बाहर बैठे हुए थे।