आज शनिवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर से झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की दुमका जिला इकाई द्वारा रैली निकाली गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू और जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से दिसोम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की गई।